मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

कबाड़ की दुकान से 200 पुराने टायर मंगवाकर किया था शाहरुख खान का फोटोशूट : डब्बू रत्नानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कबाड़ की दुकान से 200 पुराने टायर मंगवाकर किया था शाहरुख खान का फोटोशूट : डब्बू रत्नानी

मुंबई। मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी अपने सेलिब्रिटीज के बेहतरीन फोटोशूट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभिनेत्री पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम करने के पुराने अनुभवों को याद करते हुए फोटोशूट के 'बिहाइंड-द-सीन्स' के किस्से शेयर किए।

शनिवार को अभिनेत्री पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर ऑडियो पॉडकास्ट क्लिप पोस्ट किया। इस पर डब्बू रत्नानी ने बताया कि शाहरुख के साथ उनके ज्यादातर शूट 'मन्नत' में हुए हैं। उन्होंने याद किया कि कैसे शाहरुख खान के बेफिक्र और स्वाभाविक पल उनकी सबसे यादगार तस्वीरों में बदल जाते थे। वह कुत्ते के साथ खेल रहे थे और मैंने उसी वक्त उनकी नेचुरल तस्वीरें खींची थी।

फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने एक और वाक्य याद करते हुए बताया कि उन्होंने कबाड़ की दुकान से आइडिया लेकर शाहरुख का फोटोशूट किया था। उन्होंने कहा, "एक बार मैं अपनी गाड़ी के टायर बदलवाने एक दुकान पर गया था।

वहां एक आदमी पुराने टायरों को उठाकर टेम्पो में डाल रहा था। मुझे वह कबाड़ जैसा दिखने वाला बैकग्राउंड बहुत पसंद आया। मैंने तुरंत उस दुकान वाले से बात की और करीब 200 पुराने-फटे टायर महबूब स्टूडियो मंगवा लिए और उन्हीं टायरों की मदद से सेट तैयार किया गया और फिर शाहरुख खान का वह यादगार शॉट लिया गया।

पूजा भट्ट ने डब्बू रत्नानी से सवाल करते हुए कहा, "आपने सच में शाहरुख को बहुत स्मार्ट दिखाया है। साथ रहते हुए उनमें कुछ ऐसा बदलाव आता है जो वे किसी और के साथ नहीं दिखाते।"

इस पर डब्बू ने शाहरुख खान के साथ को याद करते हुए बताया कि कैसे वे बेफिक्र और स्वाभाविक पल उनकी सबसे यादगार तस्वीरों में बदल जाते थे।

उन्होंने कहा, "एक बार शाहरुख ओशिवारा में मेरे स्टूडियो आए थे। वहां वह मेरे पालतू कुत्ते 'फ्लैश' के साथ खेलने में व्यस्त हो गए। मैंने उनसे कैमरे के सामने कोई बनावटी पोज नहीं बल्कि उस पल का आनंद लेने दिया।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें