मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाओं को बचाया गया; एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाओं को बचाया गया; एक गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंधेरी वेस्ट इलाके में संचालित किए जा रहे 'सेक्स रैकेट' का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने चार महिलाओं को रेस्क्यू करते हुए एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, वर्सोवा पुलिस स्टेशन की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक होटल में छापेमारी की, जहां से ये पूरा रैकेट संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143(3) और पीआईटीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्सोवा पुलिस को कुछ दिनों पहले सूचना मिली थी कि अंबरनाथ निवासी अलमेलु पटेल उर्फ ज्योति मधु कांबले नामक महिला ऑनलाइन माध्यम से सेक्स रैकेट चला रही है। सूचना के मुताबिक, आरोपी ज्योति विभिन्न गेस्ट हाउस, लॉज और होटलों में लड़कियों को भेजकर ग्राहकों से पैसे लेती थी।

जानकारी पुख्ता होने पर पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की और आरोपी तक पहुंचने के लिए प्लान तैयार किया।

पुलिस ने एक नकली ग्राहक बनाकर संपर्क साधा और ज्योति को अंधेरी वेस्ट स्थित जेपी रोड के एक होटल में बुलाया। योजना के अनुसार, जैसे ही ज्योति निर्धारित स्थान पर चार महिलाओं के साथ पहुंची और पैसों का लेन-देन करने लगी, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

इसके बाद चारों महिलाओं को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर पुलिस स्टेशन लाया गया।

पुलिस के अनुसार, रेस्क्यू की गई महिलाएं लगभग 20 से 25 वर्ष की हैं और उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस रैकेट में और लोग भी शामिल हैं तथा यह नेटवर्क किस स्तर तक फैला हुआ था।

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ज्योति काफी समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय थी और सोशल मीडिया तथा मैसेजिंग ऐप्स के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती थी।

वर्सोवा पुलिस का कहना है कि शहर में ऐसे अवैध नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी इस तरह के अपराध में शामिल पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें