मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कोहरे ने दिल्ली में रेल और विमान मार्ग पर डाली बाधा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। इस समय समूचा उत्तर भारत भीषण शीतलहर की चपेट में है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के जिलों में भी तेज गलन ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। कोहरे ने कई दिन से रेल और विमान यात्रियों के नाक में दम कर दिया है।

एक वरिष्ठ रेल अधिकारी ने बताया कि आज घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 30 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर कई उड़ानों के संचालन में देरी हुई। विभाग के अनुसार आज सुबह 5:30 बजे दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 4.8 और पालम में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच कर्तव्य पथ पर घने कोहरे के बीच गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल जारी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि उत्तर भारत को चार-पांच दिन और कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। पालम हवाई अड्डे पर सुबह 7 बजे 100 मीटर और सफदरजंग हवाई अड्डे पर 7:30 बजे 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। इस बीच दिल्ली हवाईअड्डे ने विमान यात्रियों को सलाह जारी की है। इसमें यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी गई।

इससे पहले कल सोमवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर कुल पांच उड़ानों को डायवर्ट किया गया। 30 उड़ानों में देरी हुई और 17 को रद्द कर दिया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इस कारण 16 और 17 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश गिरने के साथ बर्फबारी हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें