मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ में आग लगने से सात दुकानें व गुमटी जली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखनऊ में आग लगने से सात दुकानें व गुमटी जली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंटौजा इलाके में ​रविवार रात को दुकानों में आग लग गई। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।इंटौजा थाना प्रभारी मारकेण्य यादव ने बताया कि बीती रात को ग्राम माधवपुर में लखनऊ सीतापुर हाईवे पर इटौंजा ओवरब्रिज के निकट गुमटी और दुकान में आग लग गयी है। सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस बल और दमकल विभाग की गाड़िया पहुंची और देखा तो 5-6 गुमटी में आग लगी थी।फायर सर्विस की दो गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया गया, इसमें कोई जनहानि नहीं है। लेकिन आग से नसरुद्दीन के प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम, शिवा की मोटरसाइकिल गैराज गुमटी, उमेश की चार पहिया गैरेज गुमटी, विवेक की इलेक्ट्रिशियन की गुमटी, मोहम्मद की गुमटी, मुनीर और राजू की गुमटी जलकर स्वाहा हो गई। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। फिलहाल शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें