मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत कैबिनेट के सात मंत्रियों ने लोस चुनाव में अपने विधानसभा में बढ़त दिलाने में रहे असफल
रांची: झारखंड सरकार के मुखिया चंपाई सोरेन समेत कैबिनेट के साथ मंत्री इस बार लोकसभा चुनाव में अपने ही विधानसभा से प्रत्याशियों को बढ़त दिलाने में असफल रहे। सरायकेला विधानसभा मुख्यमंत्री चंपाई सारेने का क्षेत्र है यहां से उम्मीद की जा रही थी कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी लीड करेंगे परन्तु रिजल्ट जो सामने आए हैं उससे यह साफ तौर प्रतित होता है कि यहां से भाजपा प्रत्याशी 20285 वोट से आगे रहें। वही चतरा की बात की जाए तो यहां भी मंत्री सत्यानंद भोक्ता फेल होते नजर आएं । यहां से भाजपा प्रत्याशी को 67845 वोटों से बढ़त मिली। गढ़वा विधानसभा से मंत्री मिथिलेश ठाकुर को भी बड़ा झटका लगा है यहां भी भाजपा प्रत्याशी 57662 वोट से आगे रहे। जमशेदपुर पश्चिम जहां से मंत्री बन्ना गुप्ता चुनाव जीते हैं यहां पर भी भाजपा को 55698 वोट से बढ़त मिली। वहीं जरमुंडी से बादल हैं यहां पर भी भाजपा प्रत्याशी 44398 वोट से आगे ,डुमरी विधानसभा की बात की जाए तो यहां से मंत्री बेबी देवी है। यहां से एनडीए प्रत्याशी 38348 वोट से आगे रहे। अब मंत्री बसंत सोरेन की बात की जाए तो वे दुमका विधानसभा से आते हैं यहां से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन 10433 वोट से आगे रहीं। पुरे आंकड़ो की बात की जाए तो मुख्यमंत्री समेत उनके कैबिनेट के सात मंत्री अपने विधानसभा से अपने प्रत्याशियों को बढ़त दिलाने में पूरी तरह से असफल रहे।





