मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र में तेज बारिश का सिलसिला थमा, भोपाल-इंदौर समेत 37 जिलों में बूंदाबांदी के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में अब तेज बारिश का सिलसिला थोड़ा थम गया है। हालांकि कुछ जिलों में रिमझिम बारिश हो सकती है। प्रदेश में अब तक 18 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। सामान्य 37.3 इंच के मुकाबले 43.9 इंच पानी गिर चुका है। 10 जिले तो ऐसे हैं, जहां बारिश का आंकड़ा 50 इंच के पार हो चुका है। आज सोमवार को भोपाल, इंदौर समेत 37 जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धूप निकलेगी।मौसम विभाग ने बताया कि बारिश कराने वाला सिस्टम अब थम जाएगा। ऐसे में तेज धूप निकलने का अनुमान है। इससे पहले रविवार को इंदौर, भोपाल, उज्जैन, शिवपुरी, रतलाम समेत प्रदेश के 10 जिलों में पानी गिरा। रविवार को शिवपुरी स्थित अटलसागर डैम के दो गेट खोल दिए गए। भोपाल के कोलार, कलियासोत, भदभदा और केरवा डैम में भी पानी बढ़ा। उल्‍लेखनीय है कि इस सीजन में प्रदेश के करीब ढाई सौ में से 200 डैम फुल हो चुके हैं। बरगी, बाणगंगा, ओंकारेश्वर, इंदिरा सागर, तवा, कलियासोत, केरवा, भदभदा समेत कई डैम ऐसे हैं, जिनके गेट सीजन में 6 से 10 बार या इससे अधिक खुल चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें