मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

चंदौली में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान चार लोगों का दम घुटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चंदौली में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान चार लोगों का दम घुटा

चंदौली,। उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र

में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के लाठ नंबर दो स्थित एक मकान में आधी रात

सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन सफाईकर्मी टैंक में गिर गए। इनको बचाने

के चक्कर में मकान मालिक का पुत्र भी टैंक में गिर गया। टैंक के पास मौजूद

लोगों ने चारों को बाहर निकाला। इसके बाद तीन को जिला चिकित्सालय और एक को

ट्रामा सेंटर ले जाया गया। चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस

का कहना है कि यह हादसा भरतलाल जायसवाल के घर पर के सेप्टिक टैंक में हुआ।

बुधवार रात लगभग 12 बजे कालीमहाल निवासी सफाईकर्मी विनोद रावत (35), कुंदन

(42) और लोहा (23) टैंक की सफाई कर रहे थे। यह टैंक लगभग 12 फुट गहरा है।

तीनों सफाईकर्मी आधा टैंक साफ कर चुके थे। इस दौरान तीनों मजदूर जहरीली गैस

की चपेट में आ गए। और एक- एक करके टैंक में गिर गए। सफाईकर्मियों को टैंक

में गिरता देख भवन स्वामी का पुत्र अंकुर जायसवाल (23) उन्हें बचाने में

जुट गया। इस दौरान अंकुर भी टैंक में गिर गया। पुलिस का कहना है कि घटना की

जांच शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें