मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी, सेंसेक्स 79 हजार के स्तर के पार पहुंचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। घरेलू शेयर बाजार में मजबूती का नया रिकार्ड

बनाने का सिलसिला आज तीसरे दिन भी जारी है। आज के कारोबार की शुरुआत भी

ओपनिंग का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाने के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में

मुनाफा वसूली की वजह से कुछ देर के लिए शेयर बाजार लाल निशान में भी

कारोबार करता रहा। लेकिन इसके बाद एक बार फिर खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने

की वजह से शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन मजबूती का नया रिकार्ड बनाने में

सफल रहा। बीएसई का सेंसेक्स आज पहली बार 79 हजार अंक के स्तर को पार करने

में सफल रहा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.38 प्रतिशत

और निफ्टी 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती

पहले घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से

अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज,

जेएसडब्ल्यू स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 4.29 प्रतिशत से लेकर

1.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचसीएल

टेक्नोलॉजी, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और कोल

इंडिया के शेयर 0.85 प्रतिशत से लेकर 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ

कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक

मार्केट में 2,222 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,313

शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 909 शेयर नुकसान

उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30

शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे।

दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में और 29 शेयर लाल

निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स

आज एक बार फिर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 84.42 अंक की बढ़त के

साथ 78,758.67 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का

दबाव बनाने की वजह से ये सूचकांक लाल निशान में गिर कर 78,467.34 अंक तक

पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में तेजड़ियों ने अपना जोर बना दिया,

जिसकी वजह से इस सूचकांक ने रफ्तार पकड़ ली। लगातार हो रही खरीदारी के

सपोर्ट से थोड़ी ही देर में ये सूचकांक अभी तक के सर्वोच्च स्तर 79,013.76

अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मामूली बिकवाली होने के कारण ये

सूचकांक 79 हजार अंक के स्तर से नीचे आ गया। बाजार में लगातार जारी खरीद

बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स

296.05 अंक की बढ़त के साथ 78,970.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज 12.75 अंक की तेजी के साथ लगातार

दूसरे दिन ऑल टाइम हाई ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाते हुए 23,881.55 अंक के स्तर

से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण ये

सूचकांक लाल निशान में गिर कर 23,805.40 अंक के स्तर तक पहुंच गया। लेकिन

इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इस सूचकांक की चाल में भी तेजी आ गई।

बाजार में लगातार हो रही लिवाली के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब ये

सूचकांक करीब 100 अंक उछल कर अभी तक के सर्वोच्च स्तर 23,966.40 अंक तक

पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक

घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 86.95 अंक की मजबूती के

साथ 23,955.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके

पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 620.73 अंक यानी 0.80 प्रतिशत

की मजबूती के साथ 78,674.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने

147.50 अंक यानी 0.62 की तेजी के साथ 23,868.80 अंक के स्तर पर बुधवार के

कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें