मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

सेंसेक्स सपाट बंद; निफ्टी 26,000 के नीचे फिसला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सेंसेक्स सपाट बंद; निफ्टी 26,000 के नीचे फिसला

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 31.46 अंक की मामूली गिरावट के साथ 85,106.81 और निफ्टी 46.20 अंक या 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,986 पर बंद हुआ।

बाजार को संभालने का काम आईटी और फाइनेंशियल शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 0.74 प्रतिशत, निफ्टी बैंक 0.13 प्रतिशत और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

इसके अलावा फार्मा, मीडिया और सर्विसेज सूचकांक भी हरे निशान में बंद हुए।

दूसरी तरफ ऑटो, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, इन्फ्रा और कमोडिटीज लाल निशान में बंद हुए।

लार्जकैप के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 594.80 अंक या 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,315.65 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 127 अंक या 0.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,649.45 पर था।

सेंसेक्स पैक में टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक और कोटक महिंद्रा गेनर्स थे। ट्रेंट, टाइटन, एमएंडएम, एनटीपीसी, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, एचयूएल, ट्रेंट और इटरनल लूजर्स थे।

बाजार के जानकारों ने कहा कि रुपए में लगातार गिरावट के चलते भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपए के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने कारण विदेशी निवेशक मुनाफा वसूली कर रहे हैं, क्योंकि इससे उनके मुनाफा कम हो रहा है।

बीते कई सत्रों से डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट देखी जा रही है और यह 90 के स्तर के नीचे फिसल चुका है।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई थी। सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर सेंसेक्स 168.66 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के बाद 84,969.61 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 66.35 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के बाद 25,965.85 स्तर पर बना हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें