मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की गला रेत कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के कुसियाबहार गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फ़ैल गई जब गांव के ही एक वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस व आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन करते हुए एक हत्याराेपी काे घटना में प्रयुक्त चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की।कुसियाबहार गांव में रहने वाले रामजीत बिंद (65) अपने चार भाइयों रमेश, कमलेश व गणेश में सबसे बड़ा था। उसके कोई संतान नहीं थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी और वह अपने छोटे भाई गणेश के साथ रहता था। मृतक गांव के बाहर ट्यूबवेल पर कई सालों से अपना आशियाना बना कर रहता था और खेती बाड़ी करता था। बीती गुरुवार की रात वह ट्यूबवेल पर ही सो रहा था, जहां उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार तड़के भाई गणेश अपने खेत से परवल तोड़कर बेचने के लिए निकाला तो भाई को जगाने ट्यूबवेल पर गया। ट्यूबवेल पर बड़े भाई रामजीत काे मृत देख छाेटे भाई काे घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।ग्रामीणाें की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस समेत एएसपी अरविन्द वर्मा और क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन किया। मौके पर परिजनाें ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल के पास एक मोबाइल पड़ा मिला। जांच में आराेप युवक का ही माेबाइल निकला। इस पर बिना समय गवांए पुलिस ने आरोपी विकास बिंद पुत्र दलसिंगार को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया।अपर पुलिस अधीक्षक शहर अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आराेपी ने जानकारी दी कि गुरुवार शाम को मृतक के भांजे के मोबाइल चोरी के मामले में वाे पकड़ा गया था। जिससे वह काफी नाराज था। इसी चलते उसने ट्यूबवेल पर जाकर रामजीत की हत्या कर दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें