मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

मां की हत्या से सनसनी, बेटे पर कुल्हाड़ी से वार करने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मां की हत्या से सनसनी, बेटे पर कुल्हाड़ी से वार करने का आरोप

बहराइच।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरैना में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छैलू पुत्र भगवानदीन ने कथित तौर पर अपनी ही मां कन्या देवी (52 वर्ष) पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि कन्या देवी के तीन बेटे संजय, राजू और छैलू हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना को बेटे छैलू ने अंजाम दिया। हत्या के पीछे के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा । मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें