मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ में सनसनी: पत्नी और बहन की हत्या के बाद शख्स ने किया सुसाइड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन69 बार पढ़ा गया
लखनऊ में सनसनी: पत्नी और बहन की हत्या के बाद शख्स ने किया सुसाइड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। फिलहाल, लखनऊ पुलिस इस हत्याकांड में आगे की तफ्तीश में जुटी है।

शुरुआत में जानकारी आई कि लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विवेकखंड में दिन-दहाड़े एक महिला बैंक अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोपहर करीब 12 बजे महिला को आईसीआईसीआई बैंक ब्रांच के बाहर बुलाकर गोली मारी गई थी। व्यक्ति ने वारदात को अंजाम देने से पहले महिला से थोड़ी देर बात की और फिर कथित तौर पर गोली मारकर मौके से भाग गया।

गोली चलने की आवाज सुनकर बैंक कर्मचारी और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तुरंत महिला को नजदीक के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई। वह आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर कार्यरत थी।

आरोप है कि दिव्या मिश्रा को उसके पति मानस बाजपेयी ने गोली मारी थी, जो खुद भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की जानकीपुरम ब्रांच में काम करता था।

बाद में जानकारी सामने आई कि मानस बाजपेयी अपनी पत्नी की हत्या के बाद गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहा स्थित घर पर लौटा, जहां उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी।

बाद में उसने खुद को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया। मानस बाजपेयी की बहन की पहचान 28 वर्षीय तूलिका उर्फ सीबा के रूप में हुई है।

दिव्या मिश्रा पर हमले को लेकर एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, "वह रास्ते से गुजर रहा था। एक युवक ने हाथ में दो पिस्टल ले रखी थीं।

उसने बात करते-करते दोनों पिस्टल निकालकर गोली चला दी। आवाज सुनकर ब्रांच के कर्मचारी भी बाहर निकले, लेकिन वह व्यक्ति बैंक कर्मचारियों पर अपनी पिस्टल तान दी। इसके कारण वे सभी वापस अंदर भाग गए।

उधर, गोली मारने के बाद वह व्यक्ति भी फरार हो गया।"

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह व्यक्ति एक ऑटो में आया था। वारदात के बाद वह व्यक्ति ऑटो से ही वहां से भागा। उसने बताया कि ऑटो रिक्शा पर पीछे नंबर प्लेट भी नहीं थी।

एडीसीपी ईस्ट अमोल मुरकुट ने आईएएनएस को बताया कि लखनऊ की रहने वाली दिव्या मिश्रा गोमती नगर की बैंक में कार्यरत थी। वह अपने साथी कर्मचारियों के साथ एक बैंक के ग्राहक से मिलकर आई थी। एडीसीपी ने बताया कि पति पहले से ही घात लगाकर बैठा था। उसने दिव्या पर हमला किया और गोली मारकर हत्या कर दी।

पूर्वी लखनऊ की डीसीपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि दिन में गोमतीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला को गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल भेजा गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

डीसीपी दीक्षा शर्मा ने कहा कि मौके पर मौजूद लोगों ने यह बताया था कि पति ने ही महिला की हत्या की है।

डीसीपी दीक्षा शर्मा ने कहा, "थोड़ी देर बाद हुसड़िया चौराहे के बाद एक व्यक्ति के अपनी बहन की हत्या करने और खुद को गोली मारने की सूचना मिली थी।

इस सूचना पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उस व्यक्ति की पहचान दिव्या के पति के रूप में की गई।"

डीसीपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि एक व्हाट्सएप स्टेटस का पता चला है, जिसमें मानस ने सुसाइड को लेकर अपना घटनाक्रम व्यक्त किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें