मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के करावल नगर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, महिला और दो बेटियों की गला दबाकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के करावल नगर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, महिला और दो बेटियों की गला दबाकर हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के करावल नगर इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। रक्षाबंधन के दिन एक महिला और उसकी दो बच्चियों की हत्या की गई। इस हत्याकांड से लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने फिलहाल तीनों के शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को ट्रिपल मर्डर केस में महिला के पति पर संदेह है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति ने ही कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बेटियों की गला दबाकर हत्या की। बच्चियों की उम्र 5 साल और 7 साल है। पुलिस के अनुसार, हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं है। आरोपी पति का नाम प्रदीप बताया जाता है।

इस मामले को लेकर पुलिस ने कुछ स्थानीय लोगों से जानकारी हासिल करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी पति पर काफी कर्ज था। कथित तौर पर कर्ज के कारण ही उसने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी। हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस मामले में हत्या की ठोस वजह पता चलने की उम्मीद है।

फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

इससे पहले, राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई। उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले के नंद नगरी थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने 28 वर्षीय कपिल नाम के युवक पर गोली चलाई। घायल को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शनिवार को दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि नंद नगरी हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान शिवम यादव के रूप में हुई। उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी शिवम ने अपराध स्वीकार किया है और बताया कि मृतक के साथ उसका पुराना विवाद था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें