मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:07 · नई दिल्ली संस्करण

गोरखपुर एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात पूर्व लांस नायक ने गोली मारकर की खुदकुशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार तड़के ड्यूटी पर तैनात डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स (डीएससी) के एक सुरक्षा कर्मी ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना के मिलते ही एम्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी ने बताया कि मूलरूप से बिहार राज्य के छपरा जिले अंतर्गत मतेर थाना क्षेत्र के अंकोल गांव के निवासी जितेन्द्र सिंह (49) भारतीय सेना से सेवानिवृत्त लांस नायक थे। इन दिनों वह गोरखपुर एयरपोर्ट में डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स (डीएससी) की ओर से सुरक्षा में तैनात थे और यहां झरना टोला क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। आज करीब चार बजे एयरपोर्ट के रनवे क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान अचानक सुरक्षा कर्मी जितेन्द्र ने अपनी एके-103 रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही पास में तैनात अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। मेडिकल टीम बुलाई गई, लेकिन तब तक जवान की मृत्यु हो चुकी थी। इस सूचना पर एम्स थाना मौके पर पहुंचा और मृतक सुरक्षा कर्मी के शव को कब्जे में लेकर मौके से साक्ष्य जुटाए।

पूछताछ में सहकर्मियों ने बताया कि अनुसार, मृतक सुरक्षा जितेन्द्र सिंह बेहद शांत स्वभाव, अनुशासित जीवनशैली और ईमानदार कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनकी खुदकुशी को लेकर सभी हैरान हैं। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह या मानसिक तनाव को खुदकुशी का कारण माना जा रहा है। घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच की जा रही है।-------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें