मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

सर्कस तंबू में कर्मी का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम बर्दवान। खनन क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में प्रसिद्ध उखड़ा का झूलन मेला हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजित किया गया था।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन44 बार पढ़ा गया
सर्कस तंबू में कर्मी का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम बर्दवान। खनन क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में प्रसिद्ध उखड़ा का झूलन मेला हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजित किया गया था। इसी बीच मंगलवार सुबह सर्कस के तंबू के अंदर एक कर्मी का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम अनिल कुमार ठाकुर जो नदिया जिलान्तर्गत बेताई गांव के निवासी थे।

सर्कस कंपनी के मैनेजर रथींद्र कुमार चटर्जी के अनुसार, अनिल कुमार ठाकुर सर्कस का तंबू लगाने और उसके डिजाइन तैयार करने के काम में विशेष रूप से दक्ष थे। कंपनी में पहले यह काम करने वाले कर्मचारी के अधिक उम्र के कारण काम छोड़ने के बाद कुछ दिन पहले अनिल कुमार ठाकुर कंपनी से जुड़े थे। मैनेजर ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें इस घटना की जानकारी मिली।

बताया जा रहा है कि अनिल कुमार ठाकुर सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे तक काम कर रहे थे। इसके बाद मंगलवार सुबह उनका शव सर्कस के तंबू के अंदर मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।घटना की सूचना पाकर अंडाल थाना क्षेत्र की उखड़ा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें