मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

तालाब में युवती का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच जारी

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में मर्का थाना क्षेत्र के अरमार गांव में मंगलवार सुबह 22 वर्षीय युवती का शव गांव के किनारे स्थित रहदन तालाब में मिला।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन71 बार पढ़ा गया
तालाब में युवती का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच जारी

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में मर्का थाना क्षेत्र के अरमार गांव में मंगलवार सुबह 22 वर्षीय युवती का शव गांव के किनारे स्थित रहदन तालाब में मिला। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

अरमार गांव निवासी एक युवक की 22 वर्षीय पुत्री का शव गांव से करीब दाे साै मीटर दूर स्थित रहदन तालाब में मिला। सुबह कुछ ग्रामीणों ने तालाब के किनारे शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मरका थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की।

मृतका के भाई जितेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में उसकी बहन ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मुकदमे को लेकर उस पर लगातार सुलह-समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।

क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि युवती की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें