मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र कैडर के 29 प्रमोटी आईपीएस अधिकारियों की वरिष्ठता निर्धारित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल, । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश कैडर के 29 प्रमोटी

आईएएस अधिकारियों की वरिष्ठता निर्धारित करते हुए नए सिरे से कैडर वर्ष का

आवंटन कर दिया है। इस वरिष्ठता निर्धारण प्रक्रिया में मप्र कैडर के राज्य

पुलिस सेवा के वर्ष 2018, 2019, 2020, 2021 और वर्ष 2022 में आईपीएस पद पर

प्रमोट होने वाले अधिकारियों की वरिष्ठता तय की गई है। इसमें आठ

अधिकारियों को 2012, एक अधिकारी को 2013 कैडर वर्ष और बाकी 20 अधिकारियों

को 2026 कैडर वर्ष आवंटन कर सीनियरिटी दी गई है।

मध्यप्रदेश

सरकार ने मार्च और मई 2024 में इन 29 पुलिस अफसरों की सीनियरिटी फिक्सेशन

का प्रस्ताव केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भेजा था। केन्द्रीय गृह मंत्रालय

में बुधवार को प्रस्ताव पर मुहर लगाकर इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

केन्द्रीय

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश के आईपीएस अधिकारी

आलोक कुमार-2012, विजय कुमार बगवानी-2012, राजीव कुमार मिश्रा-2012, निश्चल

झारिया-2012, रसना ठाकुर-2012, संतोष कोरी-2012, जगदीश डाबर-2012, मनोहर

सिंह मंडलोई-2012, रामजी श्रीवास्तव-2013, जितेंद्र सिंह पंवार-2016, सुनील

तिवारी-2016, संजीव कुमार सिन्हा-2016, संजीव कुमार कंचन-2016, मनीष

खत्री-2016, राजेश कुमार त्रिपाठी-2016, सुनील कुमार मेहता-2016, वीरेंद्र

जैन-2016, देवेन्द्र कुमार पाटीदार-2016, रायसिंह नरवरिया-2016, रामशरण

प्रजापति-2016, सुंदर सिंह कनेश-2016, अरुण कुमार मिश्रा-2016, राजेश

व्यास-2016, विनोद कुमार सिंह-2016, पदमा विलोचन शुक्ला-2016, सुधीर कुमार

अग्रवाल-2016, पंकज कुमार पांडे-2016, अजय पांडे-2016, डॉ. संजय कुमार

अग्रवाल को 2016 बेच अवंटित हुआ है।

गृह मंत्रालय द्वारा

जारी आदेश के अनुसार 2021 में हुई डीपीसी में सिलेक्ट अफसरों में मनीष

खत्री, राजेश कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार मेहता, वीरेंद्र जैन, देवेंद्र

कुमार पाटीदार, राय सिंह नरवरिया, राम शरण प्रजापति, सुंदर सिंह कनेश, अरुण

कुमार मिश्रा, राजेश व्यास को 2016 कैडर वर्ष में शामिल किया है।

2022

की सिलेक्शन लिस्ट में शामिल विनोद कुमार सिंह, पद्म विलोचन शुक्ला, सुधीर

कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार पांडेय, अजय पांडेय और डॉ संजय कुमार अग्रवाल

को भी 2016 कैडर वर्ष में शामिल किया गया है।

आईपीएस आलोक

कुमार का नाम सीनियरिटी लिस्ट में 2012 बैच के शैलेंद्र सिंह चौहान के नाम

के बाद और रघुवंश कुमार सिंह के नाम के पहले रहेगा। इसी तरह विजय कुमार

भागवानी और राजीव कुमार मिश्रा, निश्चल झारिया, रसना ठाकुर, संतोष कोरी,

जगदीश डाबर, मनोहर सिंह मंडलोई का नाम 2012 की कैडर लिस्ट में प्रमोद कुमार

सिन्हा के नाम के बाद और 2013 बैच के आईपीएस अभिषेक तिवारी के नाम के पहले

होगा।

2013 बैच में शामिल किए गए रामजी श्रीवास्तव का नाम

सीनियरिटी लिस्ट में यांगचेन डोलकर भूटिया के नाम के बाद और 2014 बैच के

आईपीएस नागेंद्र सिंह के नाम के पहले होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें