मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

वरि­ष्­ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

वरि­ष्­ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी बेटी अभिनेत्री व कामेड­यिन मल्लिका दुआ ने यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि कल दिल्ली में लोधी कंसोर्टियम में उनका अंतिम संस्कार होगा।

नई दिल्ली : वरि­ष्­ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी बेटी अभिनेत्री व कामेडि­यन मल्लिका दुआ ने यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि कल दिल्ली में लोधी कंसोर्टियम में उनका अंतिम संस्कार होगा। इस खबर से पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ उठी है। हिंदी पत्रकारिता के जाने-माने चेहरे रहे दुआ ने दूरदर्शन और एनडीटीवी समेत अन्य कई संस्थानों में काम किया। पिछले काफी दिनों से उनकी तबियत खराब थी। वे अपोलो अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे।

विनोद दुआ इलेक्ट्रानिक मीडिया के पहले पत्रकार रहे, जो प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड से सम्मानित हुआ। साल 2008 में उन्हें भारत सरकार ने पत्रकारिता के लिए पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया था। मुंबई प्रेस क्लब ने साल 2017 में उन्हें रेडइंक पुरस्कार से सम्मानित किया था। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता में उनकी जीवन भर की उपलब्धि के लिए दिया गया था। महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें यह सम्मान दिया था।

दिल्ली के हंसराज कालेज से अंग्रेजी साहित्य में विनोद दुआ ने डिग्री के साथ-साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से साहित्य में मास्टर डिग्री हासिल की। एनडीटीवी का शो जायका इंडिया को काफी पसंद किया जाता, जिसे वो होस्ट करते थे। बता दें कि देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी पद्मावती 'चिन्ना' दुआ कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इस दौरान दोनों की तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनकी पत्नी का 12 जून को निधन हो गया था। विनोद दुआ की हालत तभी से खराब थी। बीते दिनों उनकी मौत की फेक न्यूज भी आई थी, जिसका उनकी बेटी ने खंडन किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें