भाजपा के वरिष्ठ नेता आज विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के चुनावी दौरे पर रहेंगे
भोपाल । लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के वरिष्ठ नेता आज
(मंगलवार को) विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव मैहर व बालाघाट, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा
खजुराहो, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह भोपाल, लोकसभा
चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय बालाघाट, प्रदेश संगठन महामंत्री
हितानंद सिंगरौली, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर एवं
पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे।
भाजपा
के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आज प्रातः 10.30 बजे मैहर में मां शारदा माता मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन
करेंगे। इसके बाद वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर
2.30 बजे बालाघाट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल
होंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा
प्रातः 10 बजे खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर विधानसभा के सकरिया में
संवाद एवं संपर्क करेंगे। बाद में गढ़ी पडरिया, रानीपुरा, ककरहटी नगर बस
स्टेण्ड, देवरीगढी, हिनौता, बिरवाही, देवेन्द्र नगर परिषद के सामने,
बडवारा, गोल्डी मोड, फुलवारी, भिलसांय सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामों में
संवाद एवं संपर्क कर नुक्कड सभाओं को संबोधित करेंगे।
लोकसभा
चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता
सम्मेलन में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय
बालाघाट प्रवास पर रहेंगे। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सिंगरौली
में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
केन्द्रीय
मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रात्रि 7.15 बजे इन्द्रा पार्क अशोकनगर में
व्यापारी सम्मेलन, रात्रि 8.30 बजे पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की
बैठक को संबोधित करने के पश्चात रात्रि 9.15 बजे अग्रवाल पैलेस में लोकसभा
कोर ग्रुप की बैठक को संबोधित करेंगे। पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शाम
4 बजे ग्वालियर के निवाड़ी चुनाव कार्यालय में आयोजित विधानसभा स्तरीय
सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 5.30 बजे पृथ्वीपुर के साहू मैरिज गार्डन
तेहरका रोड में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।





