मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

घरेलू शेयर बाजार पर दबाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। घरेलू शेयर बाजार में आज एक बार फिर दबाव बना हुआ

नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली जुली शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स मामूली

बढ़त के साथ खुलने में सफल रहा था, जबकि निफ्टी ने गिरावट के साथ कारोबार

की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही मंदड़ियों ने अपना दबाव

बना दिया, जिसकी वजह से दोनों सूचकांक लगातार गिरते चले गए। पहले एक घंटे

का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.54 प्रतिशत और निफ्टी 0.46 प्रतिशत की

कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

प्रथम एक घंटे के

कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हीरो मोटोकॉर्प,

महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स और टाटा मोटर्स के शेयर 6.03

प्रतिशत से लेकर 1.50 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी

ओर लार्सन एंड टुब्रो, डिवीज लेबोरेट्रीज, टीसीएस, टेक महिंद्रा और

बीपीसीएल के शेयर 3.59 प्रतिशत से लेकर 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ

कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में नेशनल

स्टॉक एक्सचेंज में 2,075 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से

981 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,094 शेयर

नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में

शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए

थे। दूसरी ओर 20 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे

थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान में और 34 शेयर

लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का

सेंसेक्स आज 33.10 अंक की मामूली बढ़त के साथ 73,499.49 अंक के स्तर पर

खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी

वजह से इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। हालांकि खरीदार बीच-बीच

में लिवाली का जोर बनाने की भी कोशिश करते रहे। परंतु बिकवाली का दबाव

इतना अधिक था कि इस सूचकांक की गिरावट लगातार बढ़ती गई। बाजार में लगातार

जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15

बजे सेंसेक्स 397.44 अंक की कमजोरी के साथ 73,068.95 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने

आज 77.70 अंक टूट कर 22,224.80 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार

खुलते ही एक बार ये सूचकांक उछल कर हरे निशान में 22,307.75 अंक तक पहुंच

गया। लेकिन इसके तुरंत बाद मंदड़ियों का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक

ने थोड़ी ही देर में वापस लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार

जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह

10:15 बजे निफ्टी 103.05 अंक लुढ़क कर 22,199.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर

रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स

45.46 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,466.39 अंक के स्तर पर

बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने दिन भर के उतार चढ़ाव के बाद मंगलवार के

क्लोजिंग लेवल यानी 22,302.50 अंक के स्तर पर ही बुधवार के कारोबार का अंत

किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें