मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में हाड़ कंपाने वाली रही ठंड, पारा हुआ छह डिग्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलामू में हाड़ कंपाने वाली रही ठंड, पारा हुआ छह डिग्री

पलामू।पलामू में पहाड़ से आ रही हवाओं का सीधा असर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने स्पष्ट कहा है कि अभी हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले चार दिन मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है। इस बीच गुरूवार का दिन पलामू जिले में सीजन का सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी।बुधवार को न्यूनतम पारा 10.03 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है।बर्फीली हवा की वजह से पलामू का तापमान अभी अपने सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है। सुबह में घने कोहरे से पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। विजिबिलटी काफी कम हो गयी है। सुबह 9 बजे तक बड़े छोटे वाहन हेडलाइट जलाकर चलते देखे गए। कनकनी के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।मौसम विभाग ने कहा है कि पड़ रही कड़ाके की ठंड अभी जारी रहेगी। उसके बाद फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड के कई जिलों पर पड़ सकता है। इसके असर से न्यूनतम तापमान एक बार फिर 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है।वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर झारखंड में 2 से 3 दिनों तक रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र का कहना है कि 11 जनवरी तक राजधानी का न्यूनतम तापमान इसी तरह रहेगा। 12 जनवरी से आकाश में बदल छाने का अनुमान है। 14 जनवरी तक आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें