मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

सुरक्षाबलों की पुंछ के जंगलों में छिपे आतंकियों पर अंतिम प्रहार की तैयारी, लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पुंछ के बाटा दुलियां इलाके के घने जंगलों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच पिछले नौ दिनों से मुठभेड़ जारी है। आतंकी अभियान में अभी तक सेना के नौ जवान इस कार्रवाई में शहीद हो गए हैं। जंगल में छिपे आतंकियों को आसपास रहने वाले कुछ लोगों का समर्थन है।

जम्मू : सीमा पार पाकिस्तान की कश्मीर में आतंक फैलाने की साजिश के खात्मे के लिए पिछले 9 दिनों से पुंछ के घने जंगलों में आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ को अब जल्द खत्म करने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जंगल के आसपास रहने वाले लोगों से अपने घरों से किसी भी सूरत में बाहर नहीं निकलने की अपील की है। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों को माल-मवेशी जंगलों में चर्राने के लिए साफतौर पर मना कर दिया गया है।

पुंछ के जंगलों में छिपे आतंकियों के समूल नाश के लिए पूरी योजना बना ली गई है। हालांकि सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने भी स्वयं गत सोमवार और आज सुबह पुंछ में सैन्य अधिकारियों से मिलकर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हीं के दिशा निर्देश पर आतंकियों के समूल नाश के लिए अब सुरक्षाबलों ने पूरी अपनी कमर पूरी तरह से कस ली है।

पुंछ के बाटा दुलियां इलाके के घने जंगलों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच पिछले नौ दिनों से मुठभेड़ जारी है। आतंकी अभियान में अभी तक सेना के नौ जवान इस कार्रवाई में शहीद हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जंगल में छिपे आतंकियों को आसपास रहने वाले कुछ लोगों का समर्थन है। यही वजह है कि आज दोपहर बाटा दुलियां गांव के कुछ लोग अचानक अपने माल मवेशी लेकर जंगल की ओर निकल पड़े। इससे सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस को आतंकियों के खिलाफ जारी आपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साफतौर पर जंगल के आसपास रहने वाले लोगों से अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। इसके अलावा क्षेत्र में मौजूद मस्जिदों से भी लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों के घरों के भीतर ही रहने की हिदायत दी गई है।

सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खात्मे के लिए अतिरिक्त पैरा कमांडो और सैन्य कर्मियों को भी भेज दिया है। जंगल में छिपे आतंकी किसी आम नागरिक को निशाना न बनाए यहीं वजह है कि लोगों से घरों के भीतर ही रहने का कहा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें