मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:33 · नई दिल्ली संस्करण

शोपियां से सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शोपियां। शोपियां जिले के मलडूरा इलाके से सोमवार देररात सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त दल ने तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आतंकी की पहचान हिलाल अहमद शेख के रूप में की गई है।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार हिलाल कुछ दिन पहले ही अपने घर से लापता हो गया था। उन्होंने कहा कि हमें तब ही पता चला गया था कि वह चार दिन पहले ही अल-बदर आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि हिलाल घर आया हुआ है। सेना की 44 आरआर, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और पुलिस के संयुक्त दल ने मलडूरा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सुरक्षाबलों द्वारा हिलाल से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि हिलाल की मदद से शोपियां में आतंकी नेटवर्क का भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। हिलाल द्वारा की जा रही पुछताछ से फिलहाल यह बात सामने आई है कि हिलाल को आतंकियों तक पहुंचाने में शापियां में सक्रिय ओवरग्राउंड वर्करों का हाथ है। उन्हें गिरफ्तार करने का भी प्रयास किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें