मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

लखनऊ। दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस, एटीएस, एसटीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं। लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, मथुरा और वाराणसी समेत सभी जिलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

लखनऊ में मंगलवार सुबह डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने एडीसीपी पश्चिम, एसीपी कैसरबाग, एसीपी बाजारखाला और भारी पुलिस बल के साथ चारबाग इलाके में फ्लैग मार्च किया। पुलिस टीम ने बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन और आसपास के होटलों की गहन जांच की। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने भी कई स्थानाें पर जांच किया। पुलिस लखनऊ के अंदर और सीमाओं पर कड़ी निगरानी रख रही है। संदिग्ध व्यक्तियों पाये जाने पर उनसे पूछताछ भी किया जा रहा है। शहर के सबसे पाॅश इलाका हज़रतगंज में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। चार पहिया वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई।

लखनऊ के अलावा, अयोध्या, वाराणसी, मथुरा और कानपुर समेत सभी ज़िलों की पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल और धर्मशालाओं में भी जाँच की जा रही है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस अलर्ट पर है। स्थानीय खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। भारत और नेपाल सीमा से सटे जिलाें में भी चाैकसी बरती जा रही है। पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी ज़िलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की घटना के बाद प्रदेश में सुरक्षा एवं सतर्कता को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण काे प्रदेश

में समस्त पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये थे। इसके बाद से ही पुलिस सतर्क हाे गई और रात से कार्रवाई शुरू कर दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें