मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

घेराव कार्यक्रम से पहले बांकुड़ा में बढ़ी सुरक्षा, डीएम कार्यालय पर पहरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
घेराव कार्यक्रम से पहले बांकुड़ा में बढ़ी सुरक्षा, डीएम कार्यालय पर पहरा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जिलाधिकारी कार्यालय घेराव अभियान को लेकर मंगलवार सुबह से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जिलाधिकारी कार्यालय और आसपास के पूरे इलाके को पुलिस तथा केंद्रीय बलों की भारी तैनाती से घेर दिया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वाटर तोप और दमकल की गाड़ियां भी तैनात की गई हैं।

जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार से पहले ही सड़क के विभिन्न हिस्सों में बैरिकेड लगाए गए हैं। केंद्रीय बलों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, दूसरी ओर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के कार्यकर्ता भी घेराव अभियान की तैयारियों में जुटे हैं।

दरअसल, 13 अगस्त की रात बांकुड़ा के इंदस थाना क्षेत्र के करिशुंडा गांव में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के कार्यकर्ता अब्दुल हाफिज के घर पर हमले का आरोप लगा था। आरोप है कि हमलावरों ने अब्दुल और उनके पिता मोहम्मद माफिक की बुरी तरह पिटाई की थी। बाद में 16 अगस्त को बर्धमान मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मोहम्मद माफिक की मौत हो गई।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने इस घटना के लिए भाजपा समर्थित बदमाशों पर आरोप लगाते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी सजा और मृतक मोहम्मद माफिक के नाम पर एक स्कूल बनाने की मांग की थी। पार्टी ने अपनी मांगें पूरी करने के लिए बांकुड़ा जिला प्रशासन को 10 दिन की समयसीमा दी थी।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद माफिक की मौत के मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, आंदोलनकारियों का दावा है कि उनकी सभी मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं। इसी के विरोध में पार्टी ने मंगलवार को बांकुड़ा जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव का आह्वान किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें