मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूली छात्रों के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्कूली छात्रों के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन ट्रैफिक पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिलीगुड़ी के एक निजी स्कूल के छात्रों को लेकर आशिघर सब-ट्रैफिक गार्ड के तत्वावधान में आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ट्रैफिक एसीपी अनिर्बान मजूमदार उपस्थित थे। उनके साथ आशिघर सब-ट्रैफिक गार्ड के ओसी तनय सरकार, अन्य पुलिस अधिकारी और स्कूल के शिक्षकगण भी मौजूद रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच रोड सेफ्टी को लेकर जागरूकता फैलाना था। इस दौरान छात्रों को सड़क पर चलते समय क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए, इसकी विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, ट्रैफिक सिग्नल और नियमों का पालन तथा सुरक्षित गति से वाहन चलाने पर जोर दिया गया।ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया कि ईस्टर्न बाईपास इलाके में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम बेहद जरूरी है। उनका कहना था कि यदि बच्चों को कम उम्र से ही ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाए, तो भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें