मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

असम की सुरक्षा व विकास मुख्य प्राथमिकताएं, सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: हिमंता बिस्वा सरमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
असम की सुरक्षा व विकास मुख्य प्राथमिकताएं, सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने जो भी वादे किए थे, उन्हें "सिर्फ बातों से नहीं बल्कि काम करके" पूरा किया जाएगा।

गुवाहाटी में पत्रकारों से बात करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "सरकार का मुख्य ध्यान असम की पहचान की रक्षा करने के साथ-साथ पूरे राज्य में तेजी से विकास सुनिश्चित करने पर रहेगा। हम हमेशा असम की सुरक्षा और असम के विकास के बारे में सकारात्मक बातें करेंगे। हमारी ज़िम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि असम के लोग राज्य की सीमाओं के भीतर सुरक्षित रहें और विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।

सरमा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं की झलक उसके मौजूदा कार्यकाल के दौरान किए गए कामों में साफ दिखाई देगी। आने वाले दिनों में आप हमारे काम को लगातार देखते रहेंगे। हमारा काम खुद अपनी कहानी बयां करेगा। अब सिर्फ बातों का कोई मोल नहीं है। भाषण देने और चुनाव प्रचार करने का समय अब ​​बीत चुका है।"

भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणापत्र का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "सरकार लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

हम अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को जमीनी स्तर पर लागू करके पूरा करेंगे। हमारी सरकार सिर्फ बातें करने में नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस नतीजे देने में विश्वास रखती है।"

सरमा ने एक बार फिर दोहराया कि सरकार ऐसी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी जिससे असम की शांति, जनसांख्यिकीय संतुलन और सांस्कृतिक पहचान को कोई खतरा पहुंचे। अवैध घुसपैठ, सांप्रदायिक ताकतों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चुनावों से पहले भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने जो रुख अपनाया था, वह आगे भी उसी मज़बूती के साथ जारी रहेगा।

सरमा ने कहा, "जब बात असम की सुरक्षा की आएगी, तो उससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। चुनावों से पहले हमने जो रुख अपनाया था, वह बिल्कुल भी नहीं बदलेगा और उसी के अनुसार आगे भी कार्रवाई की जाएगी।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें