मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

इस श्रावण मास की बाबा महाकाल की दूसरी सवारी सोमवार को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उज्जैन,। इस श्रावण-भादौ मास के दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल नगर

भ्रमण पर निकलेंगे। बाबा चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में दर्शन देंगे। गजराज पर

मन महेश विराजेंगे।

कलेक्टर सह महाकाल मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष

नीरजकुमार सिंह ने बताया कि सोमवार अपरांह कोटितीर्थ परिसर स्थित सभा मण्डप

में बाबा महाकाल का पूजन,अभिषेक किया जाएगा। पश्चात पालकी में विराजीत

करके मुख्य द्वार पर पालकी लाई जाएगी। यहां पर परंपरानुसार सशस्त्र पुलिस

बल द्वारा भगवान को गार्ड ऑव ऑनर दिया जाएगा। यहां से पुलिस बैण्ड की

सुमधुर धुन पर बाबा नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

सवारी कोट मौहल्ला

चौराहा, गुदरी, बक्षी बाजार,कहारवाड़ी होकर रामघाट पहुंचेगी। बाबा की पालकी

के पिछे गजराज पर मन महेश विराजीत रहेंगे। पूरे मार्ग पर भक्तों द्वारा

गुलाब के फूलों की पंखुरियों से जमकर वर्षा कर बाबा की अगवानी की जाएगी।

मार्ग में रंगोली भी बनाई जाएगी। भगवान के आने की सूचना सबसे आगे चल रहे

कड़ाबीनों द्वारा गर्जना के साथ दी जाएगी।

पालकी जब रामघाट पहुंचेगी

तो परंपरानुसार यहां पर मां शिप्रा का पूजन किया जाएगा वहीं बाबा महाकाल

का मां शिप्रा के जल से अभिषेक किया जाएगा। यहां से पालकी पुन: मंदिर के

लिए रवाना होगी। पालकी रामानुजकोट,मोढ़ की धर्मशाला,खाती का

मंदिर,सत्यनारायण मंदिर,ढाबा रोड़,टंकी चौक, छत्रीचौक होकर गोपाल

मंदिर,पटनी बाजार,गुदरी, कोट मौहल्ला चौराहा होकर पुन: मंदिर पहुंचेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें