मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

1 जुलाई से शुरू होगा 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, सीएम योगी की अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
1 जुलाई से शुरू होगा 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, सीएम योगी की अपील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में एक जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 'स्कूल चलो अभियान' को जनांदोलन बनाएं। उत्तर प्रदेश का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा, जब प्रत्येक बच्चा शिक्षा से अभिसिंचित होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों के नाम अपने संदेश में कहा, "जुलाई नवीन माह का आरंभ ही नहीं, अपितु लाखों बच्चों के सपनों को विद्यालम तक पहुंचाने के नए संकल्प का समय है। उत्तर प्रदेश में 01 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। 15 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य कक्षा।

से 12वीं तक शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना, ड्रॉपआउट बच्चों को पुन विद्यालय से जोड़ना और नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश अभिमान को गति देना है।"

उन्होंने कहा, "जीवन की सबसे अनमोल संपत्ति की जब भी चर्चा होती है, तो मानस पटल पर केवल विद्या का नाम आता है। ज्ञान के पंख ही बच्चों को आकाश की ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।

विद्यालय वह पवित्र स्थान है, जहां से छात्र-छात्राओं के ज्ञान, संस्कार और जीवन-धर्म के साथ ही चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण की मात्रा आरंभ होती है। यही सनातन परंपरा भी है।

प्राचीन गुरुकुलों में विद्यार्थी गुरु के सानिध्य में रहकर वेद, उपनिषद, शास्त्र, विज्ञान, शिल्प, धनुर्वेद, कृषि, नीति और जीवन-मूल्यों के सांचे में ढलते थे। आज के विद्यालय उसी गुरुकुल परंपरा के आधुनिक स्वरूप हैं, जहां पुस्तकीय और प्रायोगिक ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन और राष्ट्र‌निर्माण की भावना का विकास होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई बच्चा पहली बार विद्यालय की चौखट पार करता है, तब उसके साथ पूरा परिवार, गांव और समाज आगे बढ़ता है। प्रत्येक बेटी और बेटे की शिक्षा व भविष्य और हर परिवार की प्रगति का सर्वाधिक सशक्त आधार विद्यालय ही है। हमारी सरकार ने इसी मंशा से 'प्रोजेक्ट अलंकार' शुरू किया था, जिसके अंतर्गत प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और आधारभूत संरचना के उन्नयन के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया गया है।

सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा का प्रकाश पूरे प्रदेश को आलोकित करे, इसलिए हमारी सरकार 'ऑपरेशन कायाकल्प', 'मिशन प्रेरणा', 'कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना' और 'मिशन निपुण' जैसे अभियान चला रही है, ताकि हर स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़े। स्वस्थ मस्तिष्क के लिए स्वस्थ शरीर की जरूरत होती है। इसलिए स्कूलों में विविधतापूर्ण गर्म पका-पकाया रुचिकर भोजन की व्यवस्था की गई है।

योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा, "प्रिय गुरुजनों, कुछ बातें मैं आपसे भी करना चाहता हूं। आप सुनिश्चित करें कि बच्चे स्कूल को दैनिक रुटीन का हिस्सा मात्र न समझें, बल्कि विद्यालय जाने में रुचि दिखाएं। खेल-कूद आदि गतिविधियां इसके लिए बेहतर माध्यम हो सकती है।"

इसी बीच, सीएम योगी ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों का मूल्यांकन उनके नंबरों से नहीं, बल्कि उनके हौसले और लगन से करें। स्कूलों में उनकी नियमित उपस्थिति आपको ही सुनिश्चित करनी होगी।

3 से 6 साल के बच्चों को 'बाल वाटिका' भेज सकते हैं।"

अपने संदेश के आखिरी में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि 'स्कूल चलो अभियान' को केवल सरकारी कार्यक्रम न रहने दें। इसे जनांदोलन बनाएं। अगर हमारे आसपास कोई ऐसा बच्चा हो, जो अभी तक विद्यालय नहीं पहुंच पाया, उसे स्कूल तक पहुंचाना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा, जब प्रत्येक बच्चा शिक्षा से अभिसिंचित होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें