मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव 2024 : दूसरे चरण में लिए मप्र के छह संसदीय क्षेत्रों में आज शाम थम जाएगा प्रचार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। लोकसभा निर्वाचन-2024 के दूसरे चरण में मध्यप्रदेश के

जिन छह संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 26 अप्रैल को सुबह सात से

शाम छह बजे तक मतदान होगा, वहां पर आज (बुधवार को) शाम छह बजे से चुनाव

प्रचार थम जाएगा। इन क्षेत्रों में इस अवधि के बाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार

या राजनैतिक दल अपने चुनावी प्रचार के लिए न तो जुलूस एवं आम सभाएं आयोजित

कर सकेंगे और न ही लाउड स्पीकर का उपयोग कर सकेंगे। इन 48 घंटों के दौरान

उम्मीदवार केवल घर-घर जाकर ही मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे।

इस

संबंध में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय के 48

घण्टे से पहले से चुनाव प्रचार बंद करने का प्रावधान है। प्रचार-प्रसार

समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को, जो उस

लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह निर्वाचन

क्षेत्र छोड़ना होता है। इस हेतु सघन निगरानी अभियान चलाया जाता है।

भारत

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से

सार्वजनिक सभाओं, लाउड स्पीकर और जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। इस कालावधि के

दौरान उम्मीदवारों द्वारा निर्वाचन के संबंध में कोई जूलूस एवं सार्वजनिक

सभा आयोजित नहीं की जा सकेगी और न ही इस तरह की किसी सभा या जुलूस में वो

शामिल हो सकेगा अथवा संबोधित कर सकेगा। चल चित्र-यंत्र, सिनेमा, टेलीविजन,

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साधनों या सम्बद्ध माध्यमों, अन्य इसी प्रकार के

यंत्र या उपकरणों के माध्यम से भी निर्वाचन संबंधी मामले का जनसाधारण को

प्रदर्शन इस दौरान प्रतिबंधित रहेगा।

निर्वाचन

आयोग ने मतदान समाप्ति की अवधि के 48 घंटे पूर्व से मोबाईल पर थोक में

भेजे जाने वाले राजनैतिक एसएमएस और वॉयस मैसेज को भी प्रतिबंधित कर दिया

है। आयोग ने चेतावनी भी दी है कि यदि इन प्रतिबंधों का उल्लंघन किसी

व्यक्ति द्वारा किया जाता है तो उसके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और

उसे दो वर्ष के कारावास या जुर्माने की अथवा दोनों की सजा से एक साथ

दण्डित किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण

में मध्यप्रदेश के लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-6 टीकमगढ़ (अजा), क्रमांक-7 दमोह,

क्रमांक-8 खजुराहो, क्रमांक-9 सतना, क्रमांक-10 रीवा एवं क्रमांक-17

होशंगाबाद में 26 अप्रैल को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने इन क्षेत्रों में

मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। गुरुवार, 25 अप्रैल को इन

क्षेत्रों में जिला मुख्यालय पर मतदान सामग्री का वितरण होगा और मतदान दल

सामग्री लेकर शाम तक मतदान केन्द्रों पर पहुंच जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें