मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

लोक लेखा समिति के बुलावे पर नहीं पहुंची सेबी प्रमुख बुच, वेणुगोपाल ने स्थगित की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लोक लेखा समिति के बुलावे पर नहीं पहुंची सेबी प्रमुख बुच, वेणुगोपाल ने स्थगित की बैठक

नई दिल्ली। संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की समीक्षा के लिए गुरुवार को बुलाई गई अपनी बैठक स्थगित कर दी है। पीएसी ने सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और अन्‍य अधिकारियों की दिल्ली पहुंचने में असमर्थता जाहिर करने के बाद बैठक स्थगित करने का फैसला लिया।समिति के अध्‍यक्ष केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सुबह 9:30 बजे सेबी की अध्यक्ष की ओर से मिले संदेश में बताया गया कि व्यक्तिगत आवश्यकता की वजह से वह दिल्ली की यात्रा करने में असमर्थ हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि एक महिला ने यह अनुरोध किया है इसलिए समिति ने बैठक को किसी अन्य दिन के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है।वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पीएसी अध्यक्ष के रूप में वेणुगोपाल के आचरण को असंसदीय करार देते हुए कहा कि उसके सदस्य इस मामले पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत करेंगे। पीएसी की आज होने वाली बैठक के एजेंडे में ‘‘संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित नियामक निकायों के कामकाज की समीक्षा’’ के लिए समिति के निर्णय के हिस्से के रूप में वित्त मंत्रालय और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रतिनिधियों के मौखिक साक्ष्य शामिल थे।उल्‍लेखनीय है कि सेबी प्रमुख माधवी पुरी बुच के खिलाफ अमेरिकी शॉर्ट-सेलर कंपनी ने हितों के टकराव के आरोप लगाए थे, जिसके बाद कांग्रेस ने उन पर और केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए थे। वहीं, पीएसी के सदस्य निशिकांत दुबे ने गत 5 अक्टूबर को समिति के अध्यक्ष वेणुगोपाल पर सरकार को बदनाम करने और देश के वित्तीय ढांचे तथा अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए निरर्थक मुद्दे उठाने का आरोप लगाया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें