18 दिनों से लापता ब्रिटिश नागरिक की तलाश आगरा में हुई पूरी

18 दिनों से लापता ब्रिटिश नागरिक की तलाश आगरा में हुई पूरी
बिजनौर, 24 फरवरी । बिजनौर के नूरपुर कस्बे में 06 फरवरी को गायब हुए ब्रिटिश नागरिक श्याम इड्रीच बटुक आखिर आगरा के पर्यटन थाने में घूमता हुआ मिला।
नूरपुर पुलिस ने जानकारी दी कि 06 फरवरी को कंट्रोल रूम यूपी 112 के माध्यम से थाना पर सूचना प्राप्त हुई की एक ब्रिटिश नागरिक, जिसका नाम श्याम इंड्रिच बटुक है, जो ऋषिकेश से राजीव शर्मा पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा निवासी ऋषिकेश नाम के चालक की टैक्सी से लखनऊ के लिए प्रातः नौ बजे रवाना हुआ था। नूरपुर कस्बे में इंडियन पेट्रोल पंप के पास इन्होंने टैक्सी रुकवा कर लंच लेने के लिए कस्बे की तरफ चले गए व वापस नहीं लौटे।
कार चालक की सूचना पर थाना नूरपुर में इस व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज की गई। जांच एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विदित हुआ कि यह विदेशी नागरिक स्वतः ही टैक्सी छोड़कर गया था और स्वयं ही कस्बे में विचरण कर रहा था। आज गुमशुदा विदेशी नागरिक श्याम जिंतरीच बटुक मेहता कमिश्नरेट आगरा के थाना पर्यटन में विचरण करता हुआ मिला।
गौरतलब है कि ब्रिटिश नागरिक का कोई फोटो नहीं होने के कारण पुलिस द्वारा क्षेत्र भर में कई दिन तलाशी अभियान तक चलाया गया था। लापता होने के 18 दिन बाद ब्रिटिश नागरिक के आगरा में मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।





