मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:06 · नई दिल्ली संस्करण

महानंदा बैराज में दो छात्रों की तलाश जारी, रेस्क्यू में जुटी NDRF और सिविल डिफेंस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महानंदा बैराज में दो छात्रों की तलाश जारी, रेस्क्यू में जुटी NDRF और सिविल डिफेंस

सिलीगुड़ी। शहर संलग्न फूलबाड़ी महानंदा बैराज में रविवार को डूबे दो छात्रों की तलाश सोमवार सुबह से तेज कर दी गई है। अभियान में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), सिविल डिफेंस और पुलिस की टीमें जुटी हुई है। स्पीडबोट और गोताखोरों की मदद से महानंदा नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। नदी के विभिन्न हिस्सों में पैदल भी तलाश की जा रही है। हालांकि, अब तक दोनों छात्रों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।जानकारी के अनुसार, रविवार को तीन दोस्त फूलबाड़ी महानंदा बैराज में नहाने के लिए नदी में उतरे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उन्हें नदी में जाने से मना किया गया था, लेकिन वे नहीं माने। इसी दौरान नदी के गहरे हिस्से में एक छात्र बहने लगा। उसे बचाने के प्रयास में बाकी दो छात्र भी मुश्किल में पड़ गए।स्थानीय लोगों की मदद से दिव्यांश शाहा नामक एक छात्र को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि उसके दो दोस्त नदी में डूबकर लापता हो गए।दिव्यांश के अनुसार, लापता छात्रों की पहचान प्रागज्योति दास और मोहम्मद सफायेल हुसैन नौसाद के रूप में हुई है। प्रागज्योति मालदा का रहने वाला है, जबकि नौसाद बांग्लादेश का निवासी बताया गया है। तीनों छात्र दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं और जोटियाकाली के पास स्थित नारायणा स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते है।फिलहाल एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, पुलिस और गोताखोरों की टीमें नदी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं। परिवार और स्थानीय लोग दोनों छात्रों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें