मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

एसडीएम ने सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भिवानी।

एसडीएम डाॅ.विरेंद्र सिंह ने गुरुवार दोपहर सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें ना हो और कोरोना काल के दौरान विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सतर्क रहें। एसडीएम ने गांव सांवड़ के भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

एसडीएम डा. विरेंद्र सिंह अचानक अपनी टीम के साथ सिविल अस्पताल के ओपीडी विभाग में पहुंचे और रिकार्ड चैक किया। इस दौरान उन्होंने एक्सरे लैब, कोरोना लैब, ओपीडी, रिकार्ड रूम सहित कई कार्यालयों में हाजिरी रजिस्टर चैक किए। हालांकि चैकिंग के दौरान कोई कर्मचारी अनुपस्थित नहीं मिला। अचानक औचक निरीक्षण की सूचना मिलने पर अस्पताल कर्मियों में हडक़ंप मच गया।

एसडीएम डा. विरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना काल के चलते स्वास्थ्य सेवाओं में कोई खामियां न हो, इसलिए सिविल अस्पताल में निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सक मौजूद मिले। लैब व ओपीडी में चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कतें ना आएं, इसलिए वे अपने कार्य के प्रति सजग रहें। अगर कोताही बरती जाएगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव सांवड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी जांच की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें