मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौरः एसडीएम ने शासकीय ओबीसी छात्रावास का किया औचक निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इन्दौर,। एसडीएम कल्याणी पांडे ने शुक्रवार को शासकीय ओबीसी

छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में बच्चों के पेयजल,

खाद्यान्न वितरण, बच्चों के रहने की व्यवस्था आदि का जायजा लिया। उन्होंने

दस्तावेजों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बच्चों से छात्रावास की

व्यवस्थाओं, बच्चों को वितरित होने वाले चाय-नाश्ता, भोजन की जानकारी ली।

उन्होंने

बच्चों से शिक्षण संबंधी चर्चा की। उन्होंने बच्चों को पूर्ण गुणवत्ता और

साफ-सफाई के साथ मेन्यू अनुसार समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने के

निर्देश दिये। इस अवसर पर नगर निगम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी साथ थे। जाँच दल

ने छात्रावास से पेयजल के सेम्पल लिये।

एसडीएम

कल्याणी पांडे ने असरावद खुर्द स्थित आँगनवाडी केन्द्र का भी निरीक्षण

करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिये कि आँगनवाडी

केन्द्र निर्धारित समय पर संचालित हो। केन्द्र के माध्यम से बच्चों को

प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एवं नियमित टीकाकरण सुनिश्चित कराया

जाये। बच्चों को समय पर और पूर्ण गुणवत्ता के साथ मध्याह्न भोजन का वितरण

हो। उन्होंने एएनएम द्वारा किये जा रहे बच्चों के टीकाकरण का भी अवलोकन

किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें