मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा में तेज गर्मी का कहर: डिहाइड्रेशन और हीट के बाद अस्पतालों की ओपीडी में बढ़े मरीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा में तेज गर्मी का कहर: डिहाइड्रेशन और हीट के बाद अस्पतालों की ओपीडी में बढ़े मरीज

नोएडा। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। तेज धूप और लू के चलते अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है।

खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, उल्टी-दस्त और कमजोरी जैसी समस्याओं के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में हर दिन हजारों की संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक 24 अप्रैल 2026 को ओपीडी में कुल 2769 मरीज दर्ज किए गए, जबकि 1954 मरीजों ने आभा स्कैन के माध्यम से पंजीकरण कराया।

इसी दिन कुल 372 अन्य केस दर्ज हुए, जिनमें 328 डॉग बाइट के मामले भी शामिल हैं। 25 अप्रैल को भी स्थिति लगभग समान रही।

इस दिन 2653 मरीज ओपीडी में पहुंचे और 1898 मरीजों ने आभा स्कैन कराया। कुल 223 अन्य केस दर्ज किए गए, जिनमें 184 डॉग बाइट के मामले सामने आए। हालांकि 27 अप्रैल को मरीजों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इस दिन ओपीडी में 3022 मरीज पहुंचे, जबकि 2158 लोगों ने आभा स्कैन कराया। कुल 471 अन्य केस दर्ज किए गए, जिनमें डॉग बाइट के 427 मामले शामिल हैं, जो चिंता का विषय है।

डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो रही है, जिससे लोगों की हालत बिगड़ रही है।

बच्चों और बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण वे जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, अधिक से अधिक पानी पिएं, हल्का और पौष्टिक भोजन करें तथा धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें