मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज से मप्र के चार दिनी प्रवास पर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज से मप्र के चार दिनी प्रवास पर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

भोपाल। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियाआज (21 से 24 अगस्त तक) से मध्य प्रदेश के चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे अपने गृह नगर और लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाएंगे और पिछले दिनों भारी बारिश के चलते आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों का हालचाल जानेंगे, साथ ही प्रभावितों के लिए किए जा रहे राहत कार्यों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण करेंगे।केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के इस प्रवास की शुरुआत आज शिवपुरी जिले के दौरे से होगी। वे आज दोपहर में दिल्ली से ग्वालियर आएंगे और यहां से शाम को रवाना होकर शिवपुरी जिले के कोलारस विकासखंड के ग्राम लिलवाड़ा पहुंचेंगे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे। रात में वे शिवपुरी के टूरिस्ट विलेज में रुकेंगे। अगले दिन 22 अगस्त को वे संगेश्वर, लगदा, लालपुर और बांसखेड़ी गांवों का दौरा कर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।सिंधिया 23 और 24 अगस्त को गुना और अशोकनगर जिलों के कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे। इनमें चंदेरी क्षेत्र के अखाईघाट, साजापुर, पोरू खेड़ी, अमरोड़ खेड़ी, अशोकनगर जिले के बारखेड़ा जमाल, गोरा बहादुरपुर और मुंगावली क्षेत्र के अन्य गांव शामिल हैं। 24 अगस्त को प्रवास के अंतिम दिन वे गुना जिले के बमोरी क्षेत्र के तुमादा, बाँधा और फतेहगढ़ गांवों में बाढ़ पीड़ितों से संवाद करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें