मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' के 5 साल पूरे, हंसल मेहता ने जताया टीम का आभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' के 5 साल पूरे, हंसल मेहता ने जताया टीम का आभार

मुंबई। लोकप्रिय थ्रिलर वेब सीरीज 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' ने गुरुवार को रिलीज के 5 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर निर्देशक हंसल मेहता ने अपनी टीम और प्रोडक्शन हाउस का शुक्रिया अदा किया है।

सीरीज 9 अक्टूबर 2020 को रिलीज हुई थी और इसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

हंसल मेहता ने इंस्टाग्राम पर सीरीज के कुछ यादगार सीन की तस्वीरें शेयर कीं।

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पांच साल पहले एक ऐसी कहानी सामने आई, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। इसने न केवल हमारी जिंदगी बदली, बल्कि भारतीय कहानियों को पेश करने का तरीका भी बदल दिया।"

उन्होंने प्रोडक्शन हाउस एप्लॉस एंटरटेनमेंट और इसके सीईओ समीर नायर का आभार जताया, जिन्होंने उन पर भरोसा दिखाया। मेहता ने सीरीज की पूरी टीम की मेहनत और समर्पण की भी तारीफ की।

‘स्कैम 1992’ 1990 के दशक के शेयर बाजार घोटाले और हर्षद मेहता की जिंदगी पर आधारित है। इस सीरीज में प्रतीक गांधी ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। यह सीरीज न केवल अपने कथानक के लिए, बल्कि बेहतरीन निर्देशन, लेखन और अभिनय के लिए भी जानी जाती है। इसने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भारतीय कंटेंट की ताकत को दुनियाभर में दिखाया।

हंसल मेहता ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि यह सीरीज उनके लिए एक खास यात्रा थी, जिसने कहानी कहने के नए रास्ते खोले।

एप्लॉस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह सीरीज सोनी लिव पर उपलब्ध है। इसकी सफलता ने ‘स्कैम’ फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाया, जिसमें ‘स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी’ भी शामिल है।

इस प्रोजेक्ट के बारे में निर्देशक हंसल मेहता ने साल 2018 में ही घोषणा कर दी थी। वेब सीरीज की कहानी 'द स्कैमः हू वोन, हू लॉस्ट, हू गॉट अवे' से ली गई है। इस किताब को पत्रकार सुचेता दलाल और उनके पति देबाशिस बसु ने मिलकर लिखा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें