मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

मतदान के वास्तविक आंकड़े 48 घंटे के अंदर प्रकाशित करने के निर्देश की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में 17 मई को सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। मतदान के वास्तविक आंकड़े 48 घंटे के अंदर

प्रकाशित करने का निर्वाचन आयोग को निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर

सुप्रीम कोर्ट 17 मई को सुनवाई करेगा। सोमवार को याचिकाकर्ता एसोसिएशन ऑफ

डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने जस्टिस संजीव

खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए जल्द सुनवाई की

मांग की जिसके बाद कोर्ट ने 17 मई को सुनवाई का आदेश दिया।

याचिका

में कहा गया कि लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के आंकड़ों को प्रकाशित करने

में चुनाव आयोग बहुत देरी कर रहा है। जिससे आंकड़ों मे बड़े पैमाने पर

बदलाव की आशंका पैदा हो गई है। याचिका में कहा गया है कि वर्तमान लोकसभा

चुनाव में निर्वाचन आयोग ने कई दिनों के बाद आंकड़ा प्रकाशित किया। पहले

चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ जिसके आंकड़े 11 दिनों के बाद प्रकाशित किए

गए। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को हुआ जिसके आंकड़े 4 दिनों के बाद

प्रकाशित किए गए।

याचिका में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग

ने दोनों चरणों के मतदान के दिन जो शुरुआती आंकड़े जारी किए उनमें और अंतिम

आंकड़ों में 5 फीसदी से ज्यादा का अंतर था। निर्वाचन आयोग की ओर से

वास्तविक आंकड़ों को जारी करने में कई दिनों की देरी से मतदाताओं के मन में

संदेह पैदा होता है। ऐसे में निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया जाए कि वो

मतदान के बाद तुरंत मतदान का आंकड़ा प्रकाशित करे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें