मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

सुप्रीम कोर्ट का तीन नए आपराधिक कानूनों को चुनौती वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की

अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने तीन नए आपराधिक कानूनों को चुनौती देने वाली

याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि अभी ये कानून लागू

नहीं हुए हैं, ऐसे में इस याचिका पर सुनवाई करने का कोई मतलब नहीं है।

यह

याचिका वकील विशाल तिवारी ने दायर की थी। याचिका में भारतीय दंड संहिता,

भारतीय साक्ष्य अधिनियम और अपराध प्रकिया संहिता की जगह भारतीय न्याय

संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य विधेयक को लागू

करने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती दी गई थी।

कोर्ट ने कहा कि

ये याचिका कानून लागू होने के पहले ही दाखिल कर दी गई है, जबकि ये कानून 1

जुलाई से लागू होने वाले हैं। इसके पहले भी 26 फरवरी को चीफ जस्टिस डीवाई

चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने चेन्नई निवासी याचिकाकर्ता टी

सिवाज्ञानासंबंदन की ऐसी ही याचिका खारिज की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें