मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के विज्ञापन मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के बारे में

भाजपा के विज्ञापन पर रोक लगाने के कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने

से इनकार कर दिया है। जस्टिस जेके माहेश्वरी की अध्यक्षता वाली बेंच ने

कहा कि हम हाई कोर्ट के आदेश में दखल नहीं दे सकते हैं।

कलकत्ता हाई

कोर्ट की सिंगल बेंच ने 20 मई को अपने आदेश में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ

भाजपा के विज्ञापन के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगा दी थी। सिंगल बेंच के

समक्ष तृणमूल कांग्रेस ने याचिका दायर कर भाजपा के विज्ञापन पर रोक लगाने

की मांग की थी।

हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने कहा था कि भाजपा का

विज्ञापन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। सिंगल बेंच के आदेश को भाजपा ने

डिवीजन बेंच में चुनौती दी थी। डिवीजन बेंच ने 23 मई को सिंगल बेंच के

आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। उसके बाद भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट का

दरवाजा खटखटाया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें