मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों में स्थायी जज के रुप में नियुक्ति करने की अनुशंसा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों में स्थायी जज के रुप में नियुक्ति करने की अनुशंसा की

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने दो उच्च न्यायालयों में चार जजों और चार उच्च न्यायालयों में पहले से नियुक्त आठ एडिशनल जजों को स्थायी जज के रुप में नियुक्त करने की अनुशंसा की है। कॉलेजियम की यह बैठक 28 जुलाई को हुई थी।कॉलेजियम ने बांबे उच्च न्यायालय के लिए तीन और दिल्ली उच्च न्यायालय के लिए एक जज की नियुक्ति की अनुशंसा की है। कॉलेजियम ने बांबे उच्च न्यायालय के जज के रुप में अजीत भगवानराव कडेठनकर, आरती अरुण साठे और सुशील मनोहर घोदेश्वर के नाम की अनुशंसा की है। कॉलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के लिए न्यायिक अधिकारी विमल कुमार यादव की नियुक्ति की अनुशंसा की है। इसी के साथ कॉलेजियम ने आंधप्रदेश उच्च न्यायालय के जिन एडिशनल जजों को स्थायी जज के रुप में नियुक्त करने की अनुशंसा की है, उनमें जस्टिस हरिनाथ नुनेपल्ली, जस्टिस किरणमयी मांडावा, जस्टिस सुमति जगदम और जस्टिस न्यायपति विजय हैं। कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के एडिशनल जज जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल को स्थायी जज के रुप में, कलकत्ता उच्च न्यायालय के एडिशनल जजों जस्टिस पार्थसारथी सेन और जस्टिस अपूर्ब सिन्हा रे और कर्नाटक उच्च न्यायालय के एडिशनल जज जस्टिस गुरुसिद्धैया बासवराजा को स्थायी जज के रुप में नियुक्त करने की अनुशंसा की है।कॉलेजियम ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के सात एडिशनल जजों को एक साल के लिए और एडिशनल जज के रुप में ही नियुक्त करने की अनुशंसा की है। कॉलेजियम ने जिन एडिशनल जजों को फिर से एक साल के लिए एडिशनल जज के रुप में नियुक्त करने की अनुशंसा की है, उनमें जस्टिस बिश्वरुप चौधरी, जस्टिस प्रसेनजीत बिश्वास, जस्टिस उदय कुमार, जस्टिस अजय कुमार गुप्ता, जस्टिस सुप्रतिम भट्टाचार्या, जस्टिस पार्थसारथी चटर्जी और जस्टिस मोहम्मद शब्बर रशीदी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें