मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी की जमीन पर गरीबों के लिए सरकारी आवास बनाए जाने पर रोक लगाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी की जमीन पर गरीबों के लिए सरकारी आवास बनाए जाने पर रोक लगाई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बाहुबली मुख्तार अंसारी के पुत्र और विधायक अब्बास अंसारी को राहत दी है। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने अब्बास अंसारी की जमीन पर गरीबों के लिए सरकारी आवास बनाए जाने पर रोक लगा दिया है। कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट को निर्देश दिया कि वो अब्बास अंसारी की याचिका पर जल्द सुनवाई करें।इस मामले पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने देश के हाई कोर्ट और खासकर इलाहाबाद हाई कोर्ट के कामकाज के तरीके पर नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम देश के सभी हाईकोर्ट के कामकाज के बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं लेकिन इलाहाबाद हाई कोर्ट का कामकाज चिंताजनक है।दरअसल लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मुख्तार अंसारी की जमीन को अवैध मानते हुए बुलडोजर चला दिया था। यह जमीन कथित तौर पर अब्बास अंसारी के नाम पर है। इस जमीन पर यूपी सरकार की पीएम आवास योजना के तहत गरीबों के लिए आवास बनाया जाना है। इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई नहीं होने पर अब्बास अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें