मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

हाथरस भगदड़ मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ मामले की

सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। आज याचिकाकर्ता विशाल

तिवारी ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष

मेंशन करते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की। चीफ जस्टिस ने इस पर जल्द सुनवाई

का आदेश दिया।

याचिका में 2 जुलाई को हाथरस में हुई घटना की जांच की

मांग करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार लोगों और अधिकारियों के खिलाफ कानूनी

कार्रवाई की मांग की गई है। याचिका वकील विशाल तिवारी ने दायर की है।

याचिका में इस घटना की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की

अध्यक्षता में पांच सदस्यों की कमेटी बनाए जाने की मांग करते हुए इस मामले

में यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने की मांग की गई है। याचिका

में ऐसे आयोजनों के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है।

उल्लेखनीय

है कि हाथरस में भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में

सौ से ज्यादा लोगों की मौत और 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस मामले में

हाथरस जिला पुलिस ने सत्संग कार्यक्रम के मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर

और अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ये एफआईआर भारतीय न्याय

संहिता की धारा 105, 110, 126 (2), 223 और 238 के तहत दर्ज की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें