मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

सुभासपा के विधायक बेदी राम उप्र में पेपर लीक माफिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ,। देश में हुए बड़े पेपर लीक मामलों में दो बार जेल जा चुके

बिहार के पटना निवासी बिजेन्द्र गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में सुहेलदेव

भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम का नाम लेते हुए उन्हें

उत्तर प्रदेश में पेपर लीक माफिया बताया है। बेदी राम मौजूदा में उप्र के

गाजीपुर जनपद की जखनियां विधानसभा के विधायक है और पेपर लीक मामले में

पकड़े जा चुके बिजेन्द्र गुप्ता द्वारा उन पर बड़ा आरोप लगा कर प्रदेश की

सियासत को हवा दे दी है।

सुभासपा के विधायक बेदी राम का

नाम एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। विधायक बेदी राम का एक वीडियो

सामने आया है, जिसमें विधायक रुपये लेकर भर्ती कराने की बात करते हुए

दिखायी पड़ रहे हैं। विधायक बेदी राम वीडियो में कह रहे हैं कि मैं एक बार

में 40-40 भर्ती कराता हूं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पेपर लीक मामलों

में कुख्यात बिजेन्द्र ने बेदी राम के काले इतिहास को मीडिया के सामने रखा

है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते लेकिन उसने (बिजेन्द्र) यह

भी कहा कि बेदी राम के साथ वह काम कर चुका है।

वैसे इतिहास के

पन्नों में जाये तो वर्ष 2014 में बेदी राम को यूपी एसटीएफ ने रेलवे भर्ती

पेपर लीक के मामले में लखनऊ के आशियाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। बेदी

राम का नाम एक और परीक्षा के पेपर लीक मामले में सामने आया था। आजकल बेदी

राम सुभासपा के विधायक है और पार्टी अध्यक्ष व उप्र सरकार में कैबिनेट

मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निकट माने जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि

उप्र में बीते छह माह में पुलिस भर्ती समेत कई विभागों में निकाली गई

नौकरियों के पेपर लीक होने के चलते भर्ती को रोक लगाते हुए पुन: कराए जाने

का सरकार दावा कर रही है। इन भर्तियों के निरस्त होने से युवा वर्ग और

अभ्यर्थी काफी निराश है। इसको लेकर लगातार सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल

उठ रहे हैं। वहीं राजनीतिक पार्टियों के द्वारा भी इसे मुद्दा बनाकर उप्र

सरकार पर हमला किया जा रहा है। ऐसे में पेपल लीक मामले में पकड़े जा चुके

कुख्यात द्वारा सुभासपा विधायक का नाम पेपर लीक मामले में लेकर एक नया

बखेड़ा खड़ा कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें