एसबीआई की नेट बैंकिंग आाज बंद रहेंगी, एटीएम का इस्तेमाल कर सकेंगे
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी करते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा है कि रविवार 8 नवंबर, को उसकी नेट बैंकिंग, ऐप और यूपीआई जैसी सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि एटीएम से सभी प्रकार के ट्रांजेक्शन हो सकेंगे. बैंक ग्राहकों को बेहतर एक्सपीरियेंस देने के लिए अपने इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म को अपडेट कर रहा है. इस वजह से पूरे दिन इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. बैंक ने खाताधारकों को पहले से इस बारे में जानकारी दे दी है, ताकि लोग अपनी जरूरत के हिसाब से पहले ही नेट बैंकिंग से जुड़े कामों को निपटा सकें और उनका काम बैंक के नेट बैंकिंग सर्विस प्रभावित होने की वजह से न रूके.इस अपडेशन का असर योनो ऐप और योनो लाइट ऐप पर भी पड़ेगा, क्योंकि यहां पर भी सारी सेवाएं प्रभावित रहेंगी.





