मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

एसबीआई ने एटीएम से कैश निकासी के बदले नियम पर सचेत किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक ने अपने एटीएम से कैश विड्रॉल के नियमों में परिवर्तन कर दिया है. बैंक ने इन नियमों को 18 सितंबर से लागू किया था, जिसके बारे में दोबारा से ट्वीट करके ग्राहकों को आगाह किया गया है. फेस्टिव सीजन के चलते ज्यादातर लोग बैंक के एटीएम से कैश निकासी कर रहे हैं. ऐसे में ग्राहकों को जानकारी देने के लिए बैंक ने इन लागू हो चुके नियमों के बारे में एक बार फिर से सचेत किया है.बैंक के सभी एटीएम पर किसी भी समय 10 हजार रुपये से अधिक की निकासी ओटीपी(वन टाइम पासवर्ड ) के जरिए होगी, जो ग्राहक के एटीएम कार्ड से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. बैंक ने इसी साल जनवरी में रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के दौरान ग्राहकों को यह सुविधा दी थी. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा था कि अनधिकृत लेनदेन की संख्या को कम करने के लिए ओटीपी-वेरिफाइड एटीएम ट्रांजेक्शन की शुरुआत की गई थी.

यह सुविधा उन लेनदेन के लिए लागू नहीं होगी, जहां एक स्टेट बैंक कार्ड धारक दूसरे बैंक के एटीएम से नकदी निकालता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि यह कार्यक्षमता एसबीआई के अनुसार, राष्ट्रीय वित्तीय स्विच (एनएफएस) में विकसित नहीं की गई है. एनएफएस देश का सबसे बड़ा इंटरऑपरेबल एटीएम नेटवर्क है और यह घरेलू इंटरबैंक एटीएम लेनदेन का 95 फीसदी से अधिक का प्रबंधन करता है.

ग्राहक के पास कार्ड के अलावा मोबाइल भी होना चाहिए : एक बार जब कार्डधारक 10 हजार रुपये से ज्यादा की राशि निकालना चाहता है, तब एटीएम स्क्रीन पर एक ओटीपी विंडो प्रर्दिशत होगी. इस ओटीपी विंडो में लेनदेन को पूरा करने के लिए ग्राहक को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा. इसके बाद ही ग्राहक एटीएम से 10 हजार रुपये से अधिक की राशि को निकाल पाएगा. इसका मतलब ये है कि एटीएम पर पैसा निकालने के लिए ग्राहक के पास कार्ड के अलावा मोबाइल भी होना चाहिए, जिस पर उसको ओटीपी मिलेगा.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें