स्टेट बैंक में Chief AI Officer समेत 6 पदों पर वैकेंसी, एग्जाम नहीं देना होगा, जानें योग्यता
SBI में AI स्पेशलिस्ट पदों पर बंपर भर्ती निकली है। SBI ने Specialist Cadre Officer के 6 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें GM & Chief AI Officer, DGM और AI Architect के पद शामिल हैं। इस भर्ती में कोई लिखित एग्जाम नहीं होगा। चयन सिर्फ शॉर्टलिस्टिंग और 100 नंबर के इंटरव्यू से होगा। सालाना CTC 90 लाख से 1.60 करोड़ रुपये तक है। आवेदन 19 अक्टूबर से 9 नवंबर 2026 तक SBI की वेबसाइट sbi.co.in पर कर सकते हैं।

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, चयन सिर्फ शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसमें सालाना पैकेज 1.60 करोड़ रुपये तक रखा गया है। SBI ने Advertisement No. CRPD/SCO/2026-27/30 के तहत कुल 6 पदों पर भर्ती निकाली है। ये सभी पद AI और Data से जुड़े हैं। सभी पद अनारक्षित (UR) हैं और हर पद पर 1-1 वैकेंसी है। GM & Chief AI Officer - 1 पद, DGM (Risk and Operational Analytics) - 1 पद, DGM (AI Governance and Compliance) - 1 पद, DGM (Data Engineering, Model Application Development and AI Ops) - 1 पद, AI Solution Architect - 1 पद, Enterprise AI Architect - 1 पद।
इस भर्ती का सबसे बड़ा आकर्षण इसका सैलरी पैकेज है। SBI ने इन पदों के लिए नेगोशिएबल CTC रखा है। GM & Chief AI Officer के लिए सालाना CTC की अपर लिमिट 1.60 करोड़ रुपये (Rs. 160 Lakh) है। DGM लेवल के तीनों पदों के लिए CTC 1.20 करोड़ रुपये (Rs. 120 Lakh) तक है। AI Architect पदों के लिए CTC 90 लाख रुपये (Rs. 90 Lakh) तक है। CTC को 90% फिक्स्ड पे और 10% वेरिएबल पे में बांटा गया है। यह फ्रेशर्स के लिए भर्ती नहीं है। इसके लिए 8 से 15+ साल का अनुभव मांगा गया है। शिक्षा: B.E./B.Tech/M.Tech (CS/IT/Electronics/ECE), M.Sc/MCA/M.Stat/M.A. या Data Science, AI, IT से संबंधित डिग्री। साथ में संबंधित फील्ड के सर्टिफिकेशन जरूरी हैं।
उम्र सीमा (30 सितंबर 2026 तक): GM & Chief AI Officer - 40 से 55 साल, DGM पद - 35 से 50 साल, Architect पद - 30 से 45 साल। SBI की इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया 3 स्टेज में पूरी होगी। शॉर्टलिस्टिंग: योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का 100 अंकों का इंटरव्यू होगा। GM और DGM पदों के लिए 10 मिनट का प्रेजेंटेशन भी देना होगा। CTC नेगोशिएशन: इंटरव्यू के बाद मेरिट के आधार पर CTC पर बातचीत होगी। फाइनल मेरिट लिस्ट सिर्फ इंटरव्यू के नंबरों पर बनेगी। आवेदन फीस और जरूरी तारीखें: आवेदन शुरू होने की तारीख: 19 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 09 नवंबर 2026, आवेदन फीस: General/EWS/OBC के लिए 750 रुपये, SC/ST/PwBD के लिए कोई फीस नहीं। इच्छुक उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइट bank.sbi/careers या sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लें।




