मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता एयरपोर्ट प्रदर्शन मामले में सौगत राय ने लोकसभा अध्यक्ष से हस्तक्षेप की मांग की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोलकाता एयरपोर्ट प्रदर्शन मामले में सौगत राय ने लोकसभा अध्यक्ष से हस्तक्षेप की मांग की

कोलकाता। कोलकाता हवाई अड्डे के बाहर मंगलवार को अपने वाहन को घेरकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किए जाने के मामले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने भाजपा के दो विधायकों अरिजीत बक्सी और सौरभ शिकदार को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

दरअसल, सौगत राय मंगलवार को कोलकाता हवाई अड्डे की सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होने के लिए एयरपोर्ट निदेशक के कार्यालय पहुंचे थे। बैठक समाप्त होने के बाद जैसे ही वह अपने वाहन में बैठे, प्रदर्शनकारियों ने वाहन को घेर लिया और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाते हुए काले झंडे दिखाए। आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने जूते से वाहन के बोनट पर भी प्रहार किया।

पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों के बीच से किसी तरह सौगत राय के वाहन को बाहर निकाला। घटना के बाद सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की।

सौगत राय ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने मंगलवार की घटना की पूरी जानकारी लोकसभा अध्यक्ष को दी है। उन्होंने कहा कि वह एक जनप्रतिनिधि हैं और घटना में भाजपा के दो जनप्रतिनिधियों की संलिप्तता है। सांसद के अनुसार, उन्होंने अपने पत्र में भाजपा विधायक अरिजीत बक्सी और सौरभ शिकदार के नाम भी दर्ज किए हैं।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के परिणाम चार मई को घोषित होने के बाद सौगत राय के खिलाफ इस तरह के विरोध का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले दमदम में भी उनके वाहन को घेरकर प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर ‘बूढ़ा चोर’ के नारे लगाए थे और उनके वाहन पर अंडे फेंके थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें