मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं, महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जेल में उगाही मामले की होगी सीबीआई जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जेल में 10 करोड़ रुपये की उगाही के मामले की अब सीबीआई जांच होगी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने इसके लिए शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मई 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। उन दिनों महाठग सुकेश चन्द्रशेखर तिहाड़ जेल में बंद था। सुकेश चन्द्रशेखर ने सरंक्षण देने के एवज में सत्येंद्र जैन पर कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया था।

इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसी वर्ष फरवरी माह के दौरान इसकी सीबीआई जांच कराने के लिए गृह मंत्रालय से अनुरोध किया था। उप-राज्यपाल ने पीओसी अधिनियम की धारा 17ए के तहत जैन पर मुकदमा चलाने व सीबीआई जांच करने की मंजूरी देने के लिए गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भी भेजा था। इसे गृह मंत्रालय ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें